Homeन्यूज़India Cyprus Relations: भारत-साइप्रस व्यापार ने पार की 150 मिलियन डॉलर की सीमा, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

India Cyprus Relations: भारत-साइप्रस व्यापार ने पार की 150 मिलियन डॉलर की सीमा, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Date:

Share post:

साइप्रस पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार (स्थानीय समय) को भारत-साइप्रस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए भारत की अहम प्रगति और आर्थिक ताकत पर जोर दिया। नरेंद्र मोदी ने कहा, “साइप्रस, भारत के लिए एक भरोसेमंद साझेदार रहा है और उसने देश में महत्वपूर्ण निवेश किया है। कई भारतीय कंपनियों ने साइप्रस में अपनी उपस्थिति भी स्थापित की है, जिसे यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखा जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और साइप्रस के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि साइप्रस लंबे समय से भारत का भरोसेमंद साझेदार रहा है और वहां से भारत में कई महत्वपूर्ण निवेश हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि कई भारतीय कंपनियों ने साइप्रस में निवेश किया है, जो इस यूरोपीय देश के प्रति भारत के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। मोदी ने साइप्रस को “यूरोप के प्रवेश द्वार” की संज्ञा दी और कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को और गहराया जाएगा।

भारत और साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी और निवेश सहयोग आने वाले वर्षों में और मजबूत होने की उम्मीद है। इस दौरान व्यापार, पर्यटन, तकनीक और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत, साइप्रस और ग्रीस व्यापार एवं निवेश परिषद की स्थापना का स्वागत किया, जो आर्थिक सहयोग और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के बुलावे पर 15-16 जून तक साइप्रस की यात्रा पर हैं। यह 20 साल में किसी भारतीय भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा है। 

Related articles

प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ, इसी साल अक्टूबर या नवंबर में पापा बन जाएंगे विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना और एक्टर विक्की अपने पहले बच्चे का वेलकम करने जा रहे हैं. कैटरीना प्रेग्नेंट हैं और शादी के चार...

WhatsApp पर अब रिप्लाई करना हुआ और भी आसान! आ गया नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर लाने की तैयारी में...

Beer Bath Trend: पानी नहीं, बियर से नहाते हैं लोग, आखिर क्यों इस देश में है ‘बियर बाथ’ का ट्रेंड?

दुनिया में कई अजीबोगरीब ट्रेंड देखने को मिलते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि लोग पानी...

Lack of Sleep Effects: नींद की कमी,बीमारियों का घर और आपकी सेहत पर बुरा असर

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद एक लग्जरी बन गई है, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए...