HomeमनोरंजनSanjay Kapoor Death: मधुमक्खी निगलने के बाद संजय कपूर को आया हार्ट अटैक, करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की...

Sanjay Kapoor Death: मधुमक्खी निगलने के बाद संजय कपूर को आया हार्ट अटैक, करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की मौत

Date:

Share post:

मनोरंजन जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने गलती से एक ज़िंदा मधुमक्खी निगल ली, जिसके बाद उन्हें तेज हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

बताते चले कि, संजय कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, तभी उन्हें घुटन सी महसूस हुई. उन्होंने खेल को रोकने की रिक्वेस्ट की और फिर मैदान से बाहर चले गए, रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने आगे बताया कि संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली थी और गले में डंक लगने से उन्हें दिल का दौरा पड़ा.

संजय कपूर, करिश्मा कपूर के साथ साल 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन दोनों का तलाक 2016 में हो गया। उनके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल, कपूर फैमिली इस खबर से गहरे सदमे में है। बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, हालांकि प्रारंभिक जांच में एलर्जिक रिएक्शन और कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह माना जा रहा है।

बता दें कि संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से तलाक के कुछ साल बाद मॉडल और एंटरप्रेन्योर प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी. कपल का एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने अज़रियास कपूर रखा. इस बीच, करिश्मा ने सिंगल रहना चुना और संजय से अलग होने के बाद दोबारा शादी नहीं की.

Related articles

Faizabad Tourism: इतिहास की गलियों से होकर गुजरता है फैजाबाद, जानिए क्या-क्या है यहां घूमने लायक

फैजाबाद, उत्तर प्रदेश का वो ऐतिहासिक शहर है, जिसकी गलियों में आज भी नवाबी दौर की महक...

New Phone Launch: ₹7,999 में आया धमाकेदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से लैस!

Lava Storm Play 5G को भारत में शुक्रवार को MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया,...

Oil Price Hike: ईरान पर इजरायल के हमले से तेल कीमतों में लगी आग, 6% से ज्यादा का उछाल! भारत पर दिखेगा बड़ा असर?

मध्य पूर्व में तनाव गहराने के साथ ही वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी...

NEET UG 2025 Result: कल जारी हो सकता है नीट यूजी का रिजल्ट, यहां जानें चेक करने का तरीका

देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। NEET UG 2025 का रिजल्ट...