Homeन्यूज़Ajit Doval Moscow Trip Cancelled: एनएसए अजीत डोभाल की अचानक रद्द हुई मॉस्को यात्रा, बीमार होने की खबरें आईं...

Ajit Doval Moscow Trip Cancelled: एनएसए अजीत डोभाल की अचानक रद्द हुई मॉस्को यात्रा, बीमार होने की खबरें आईं सामने

Date:

Share post:

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की प्रस्तावित मॉस्को यात्रा अचानक रद्द कर दी गई है, जिससे सरकार के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एनएसए डोभाल की तबियत खराब है, वे मौसमी फ्लू की वजह से बीमार पड़ गए हैं। डोभाल को 27 से 29 मई तक मॉस्को में आयोजित होने वाली सुरक्षा मुद्दों के लिए उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों की 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेने जाना था। यही कारण है कि उन्होंने अपनी रूस यात्रा अंतिम समय पर टाल दी। हालांकि, आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत बयान नहीं दिया गया है, जिससे मामले को लेकर सस्पेंस और कयास और भी बढ़ गए हैं।

खबरों की माने तो, डोभाल मौसमी फ्लू संबंधी अस्वस्थता के कारण वह बैठक में भाग लेने में असमर्थ हैं, उन्होंने कहा कि एनएसए शीघ्र ही सामरिक और सुरक्षा मामलों पर रूस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। एनएसए डोभाल को फिलहाल आराम करने की सलाह दी गई है। वे इसी वजह से मॉस्को नहीं जा रहे हैं। अहम बात यह है कि उनकी हालत फिलहाल ठीक है। वे ज्यादा गंभीर दिक्कत का सामना नहीं कर रहे हैं।

वही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, लेकिन भारतीय सेना ने उसे करारा जवाब दिया था। डोभाल भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मॉस्को जाने वाले थे, उनकी यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम मानी जा रही है।

Related articles

Ice cream for kids: बिना दूध और चीनी के बनाएं स्वादिष्ट आइसक्रीम, बच्चों को आएगा बेहद पसंद!

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की फेवरेट होती है। लेकिन हर बार...

Indian Hill Stations: विदेश जाने की जरूरत नहीं! स्विट्ज़रलैंड भी लगेगा फीका, अगर घूम लिए भारत के ये 2 हिल स्टेशन

अगर आप विदेशी टूर की प्लानिंग कर रहे हैं और खासकर स्विट्ज़रलैंड जैसी जगहों की खूबसूरती देखने का...

नोएडा प्राधिकरण द्वारा की गई स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाओं की जांच में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। केंद्रीय...

कानपुर में पीएम मोदी ने ₹47,573 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, मेट्रो को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में ₹47,573 करोड़ से अधिक की...