Homeट्रेवलदिल्ली की यें जगह है हॉन्टेड, यहां रात के समय जाने से बचें।

दिल्ली की यें जगह है हॉन्टेड, यहां रात के समय जाने से बचें।

Date:

Share post:

भारत की राजधानी दिल्ली न सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और राजनीतिक हलचलों के लिए जानी जाती है, बल्कि यह अपने खौफनाक और डरावने ठिकानों के लिए भी मशहूर है। दिल्ली में कुछ ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वहां आज भी आत्माओं की मौजूदगी महसूस होती है। यहां के स्थानीय लोग और कई पर्यटक इन स्थानों पर अजीब घटनाओं का अनुभव कर चुके हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ चर्चित “हॉन्टेड प्लेसेज़” के बारे में।

1. दिल्ली कैंट (Delhi Cantonment):


हरियाली से घिरा यह इलाका रात होते ही डरावना हो जाता है। लोगों का दावा है कि सफेद साड़ी पहनी एक महिला यहां लिफ्ट मांगती है। मना करने पर वह कार के पीछे दौड़ती है। कई लोगों ने यहां अजीब सी चीखें और परछाइयां देखने का दावा किया है।

2. अग्रसेन की बावली (Agrasen ki Baoli):


कनॉट प्लेस के पास स्थित यह प्राचीन बावली शांत वातावरण में भी एक रहस्यमयी डर समेटे हुए है। कहा जाता है कि यहां अंधेरे में कोई पीछे से देखता है या कदमों की आहट सुनाई देती है। इसे “हॉन्टेड” घोषित किया गया है और कई फिल्में भी यहां शूट हुई हैं, जैसे PK

3. मालचा महल:


दिल्ली के चाणक्यपुरी में घने जंगलों के बीच स्थित यह खंडहर अब भूतिया माना जाता है। नवाबों की विरासत से जुड़ी यह जगह अब वीरान और डरावनी लगती है। कई बार रात में आवाजें आने की बात कही गई है।

4. खुनी दरवाज़ा:


यह ऐतिहासिक दरवाजा मुगल इतिहास का गवाह है, लेकिन अब इसे एक भूतिया स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि यहां भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई अंग्रेजों और स्वतंत्रता सेनानियों की हत्या हुई थी, और आज भी उनकी आत्माएं भटकती हैं।

5. संजय वन:


यह एक घना जंगल है जो वसंत कुंज और मेहरौली के बीच फैला हुआ है। यहां लोगों ने रात में बच्चों के रोने की आवाजें, पेड़ों के पीछे से झांकती परछाइयां और अचानक ठंडी हवाओं के झोंके महसूस किए हैं।

दिल्ली आधुनिकता और इतिहास का संगम है, लेकिन इसके कुछ कोने अब भी रहस्य और डर के साए में लिपटे हुए हैं। ये जगहें भले ही वैज्ञानिक प्रमाणों से परे हों, लेकिन यहां के किस्से आज भी रोमांच पैदा करते हैं।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...