Homeमनोरंजनग्लैमर के पीछे छिपा स्वाद का धोखा? गौरी खान के रेस्टोरेंट पर इंफ्लुएंसर ने लगाए बड़े आरोप!

ग्लैमर के पीछे छिपा स्वाद का धोखा? गौरी खान के रेस्टोरेंट पर इंफ्लुएंसर ने लगाए बड़े आरोप!

Date:

Share post:

शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान का मुंबई में टोरी नाम से रेस्टोरेंट है। अब इस रेस्टोरेंट के खाने की क्वालिटी पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप एक 19 साल के इंफ्लुएंसर ने लगाया है। इंफ्लुएंसर सार्थक सचदेवा ने रेस्टोरेंट पर नकली पनीर का इस्तेमाल करने और खाने की क्वालिटी से समझौता करने का आरोप लगाया है।

इंफ्लुएंसर का दावा है कि रेस्टोरेंट में नकली पनीर का इस्तेमाल किया गया, और जो व्यंजन उन्हें परोसे गए उनकी क्वालिटी बेहद खराब थी। सार्थक ने अपने अनुभव को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या कहा सार्थक सचदेवा ने?

 “मैं कई हाई-प्रोफाइल रेस्टोरेंट्स में गया हूं, लेकिन Tori का अनुभव सबसे खराब रहा। पनीर पूरी तरह से रबड़ जैसा था और खाने का टेस्ट बेहद औसत से भी नीचे था। इससे उम्मीदें बिल्कुल नहीं थीं, खासकर जब ये किसी सेलेब्रिटी से जुड़ा नाम हो।”

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सार्थक की पोस्ट पर हज़ारों कमेंट्स आ चुके हैं। कुछ लोगों ने उसके अनुभव को सही बताया तो कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। वहीं, फूड क्रिटिक्स के एक वर्ग ने कहा कि सेलिब्रिटी ब्रांडेड रेस्टोरेंट्स को भी गुणवत्ता से समझौता नहीं करना चाहिए।

रेस्टोरेंट प्रबंधन की प्रतिक्रिया

अब तक रेस्टोरेंट Tori की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो प्रबंधन इस पूरे मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही प्रतिक्रिया जारी की जाएगी।

क्या है ‘Tori’?

‘Tori’ गौरी खान का मुंबई में शुरू किया गया एक लग्जरी रेस्टोरेंट है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था। इसकी इंटीरियर डिज़ाइनिंग भी खुद गौरी ने की है, और इसे मुंबई के पॉश इलाकों में एक नया फाइन-डाइनिंग डेस्टिनेशन माना जा रहा था। इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सेलिब्रिटी नाम और महंगे दाम गुणवत्ता की गारंटी नहीं होते। अब देखना यह होगा कि गौरी खान और रेस्टोरेंट प्रबंधन इस मामले को किस तरह हैंडल करते हैं और क्या खाने की क्वालिटी में सुधार के कदम उठाए जाते हैं या नहीं।

Related articles

बिहार न्यूज़: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, “सत्ता में बैठे लोग लूट रहे सरकारी खजाना”

बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव...

टोक्यो के यें फेमस स्थल जो परंपरा और आधुनिकता का है अद्भुत संगम

टोक्यो, जापान की राजधानी, अपनी तेज़ रफ्तार जीवनशैली, तकनीकी चमत्कारों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।...

वर्ल्ड लिवर डे 2025: 30 से कम उम्र के युवाओं में लिवर रोगों का बढ़ता खतरा, क्या पीलिया है शुरुआती संकेत?

हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाने वाला  वर्ल्ड लिवर डे  इस बार "Food is Medicine" थीम के...

ट्रैफिक रडार उपकरणों के लिए नए नियम 1 जुलाई से लागू, जानिए आपको कैसे होगा फायदा

भारत सरकार ने सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए...