Homeमनोरंजनपवन कल्याण के बेटे के स्कूल में भीषण आग, घायल होकर सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती

पवन कल्याण के बेटे के स्कूल में भीषण आग, घायल होकर सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती

Date:

Share post:

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के प्रमुख उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे एक दुखद हादसे का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बेटे के स्कूल में अचानक आग लगने की घटना हुई, जिसमें वह घायल हो गए। गंभीरता को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल की क्लास में पढ़ाई चल रही थी। आग लगने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने तत्काल सभी बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन पवन कल्याण के बेटे को कुछ चोटें आ गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वही जल्द ही पवन कल्याण विशाखापट्टनम से सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं।

परिवार की ओर से अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, चोटें गंभीर नहीं हैं और इलाज जारी है। डॉक्टर्स ने कहा है कि स्थिति अब स्थिर है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। फैंस और समर्थकों में इस खबर के बाद चिंता की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग पवन कल्याण के बेटे के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related articles

बिहार न्यूज़: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, “सत्ता में बैठे लोग लूट रहे सरकारी खजाना”

बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव...

टोक्यो के यें फेमस स्थल जो परंपरा और आधुनिकता का है अद्भुत संगम

टोक्यो, जापान की राजधानी, अपनी तेज़ रफ्तार जीवनशैली, तकनीकी चमत्कारों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।...

वर्ल्ड लिवर डे 2025: 30 से कम उम्र के युवाओं में लिवर रोगों का बढ़ता खतरा, क्या पीलिया है शुरुआती संकेत?

हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाने वाला  वर्ल्ड लिवर डे  इस बार "Food is Medicine" थीम के...

ट्रैफिक रडार उपकरणों के लिए नए नियम 1 जुलाई से लागू, जानिए आपको कैसे होगा फायदा

भारत सरकार ने सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए...