Homeन्यूज़जाने क्या है वक्फ बिल में 10 बड़े बदलाव, मुस्लिम समुदाय के लिए अहम

जाने क्या है वक्फ बिल में 10 बड़े बदलाव, मुस्लिम समुदाय के लिए अहम

Date:

Share post:

लोकसभा में देर रात वक्फ संशोधन विधेयक 2024  पारित हो गया है। इस विधेयक पर पूरे दिन बहस हुई। सभी अपोजिशन पार्टियों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया।  इस विधेयक के पक्ष में  (दो सो अठ्ठासी वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया। आज वक्फ बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा। वही इस बिल में कई बड़ें बदलाव किए गए है जिसे आम जनता को जानना बेहद ही महत्वपूर्ण है।

वक्फ बिल में 10 बड़े बदलाव:

वक्फ बिल, वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संचालन में पारदर्शिता और दक्षता लाने के उद्देश्य से पेश किया गया। यह एक महत्वपूर्ण विधेयक है। इस विधेयक में 10 बड़े बदलाव किए गए हैं जो वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को अच्छे से उपयोग करने और उनके दुरुपयोग को रोकने में मदद करेंगे।

  1. अनिवार्य सत्यापन: वक्फ बोर्ड को किसी भी संपत्ति को वक्फ संपत्ति घोषित करने से पहले उसका अनिवार्य सत्यापन करना होगा।
  2. कलेक्टर की भूमिका: जिला कलेक्टर को वक्फ संपत्तियों का सर्वेक्षण और स्वामित्व निर्धारण का अधिकार दिया जाएगा।
  3. गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति: वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करना अनिवार्य होगा।
  4. महिलाओं का प्रतिनिधित्व: बोर्ड और परिषद में कम से कम दो महिलाओं को शामिल करना जरूरी होगा।
  5. उच्च न्यायालय में अपील का अधिकार: विवादों में अब ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की जा सकेगी।
  6. दान की शर्त: बिना दान के कोई संपत्ति वक्फ की नहीं मानी जाएगी।
  7. पारदर्शिता में सुधार: सभी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल पर करना अनिवार्य होगा।
  8. सरकारी संपत्तियों पर रोक: सरकारी संपत्तियों को वक्फ संपत्ति के रूप में दावा करने पर प्रतिबंध लगेगा।
  9. वक्फ-अल-औलाद में बदलाव: वक्फ-अल-औलाद में महिलाओं सहित उत्तराधिकारियों को विरासत से वंचित नहीं किया जा सकेगा।
  10. अतिक्रमण पर रोक: संरक्षक के लिए सख्त दंड होंगे, जिसमें छह महीने तक की जेल और 20,000 से एक लाख रुपये तक का जुर्माना शामिल है।

वक्फ बिल में किए गए ये बदलाव वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएंगे। इससे वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग रुकेगा और उनका उपयोग मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए किया जा सकेगा।

Related articles

मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र – दुल्हन बनीं धनश्री वर्मा! युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद कर ली दूसरी शादी?

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा अब इंफ्लुएंसर और डांसर से एक्ट्रेस भी बन चुकी...

Monsoon Hair Care: मॉनसून में बालों का झड़ना बना है सिरदर्द? अपनाएं ये 6 असरदार टिप्स और पाएं मजबूत बाल

बारिश का मौसम रोमांटिक तो होता है, लेकिन आपके बालों के लिए खतरे की घंटी भी है. नमी,...

Child Online Safety: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए EU का बड़ा फैसला – अब ऐप से होगी उम्र की पक्की जांच!

डिजिटल दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। यूरोपीय संघ (EU) ने...

Nissan Magnite को Global NCAP से मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग, फैमिली के लिए कितनी सुरक्षित है ये SUV?

निसान मैग्नाइट अब सिर्फ एक किफायती SUV नहीं रही, बल्कि इसे अब भारत में फैमिली के लिए सबसे...