Homeख़ेलयशस्वी जायसवाल का नया सफर, गोवा क्रिकेट में दिखाएंगे अपना जलवा

यशस्वी जायसवाल का नया सफर, गोवा क्रिकेट में दिखाएंगे अपना जलवा

Date:

Share post:

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने क्रिकेट में अपने शानदार प्रर्दशन से सभी लोगों का दिल जीता है। यशस्वी ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट की बुलंदियों को छुआ है। वही यशस्वी से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। आपको बताते चले कि, यशस्वी जायसवाल, एक युवा क्रिकेटर जिसने मुंबई में गोलगप्पे बेचकर और मैदानों में संघर्ष करते हुए अपना करियर बनाया, अब मुंबई की टीम को छोड़ने की तैयारी में हैं। उन्हें गोवा की टीम से कप्तानी का प्रस्ताव मिला है।

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा है, जिससे वे गोवा के लिए खेल सकें। उन्हें गोवा की टीम से कप्तानी का प्रस्ताव मिला है, जो उनके इस फैसले का मुख्य कारण माना जा रहा है। यशस्वी ने 2019 में मुंबई के लिए अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था।

अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई छोड़कर गोवा की टीम में शामिल हुए थे। यशस्वी के इस फैसले ने क्रिकेट जगत में काफी हलचल पैदा कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि यशस्वी अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह फैसला ले रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल के इस फैसले से उनके फैन्स में अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोग उनके इस कदम को उनके करियर के लिए सही मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग मुंबई के प्रति उनकी वफादारी पर सवाल उठा रहे हैं।

इस खबर ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे यशस्वी का एक साहसिक कदम मान रहे हैं, जो उन्हें एक लीडर के रूप में विकसित होने का मौका देगा। वहीं, कुछ लोग इसे मुंबई के प्रति उनकी बेवफाई के रूप में देख रहे हैं, जिसने उन्हें एक स्टार बनाने में मदद की।

यशस्वी जायसवाल का यह फैसला उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे गोवा में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या वे अपनी नई टीम को सफलता दिला पाते हैं।

Related articles

Lara Dutta Father Passes Away: लारा दत्ता के सिर से उठा पिता का साया, अंतिम विदाई में पति महेश भूपति संग पहुंचीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके...

Jaipur Bomb Threat: जयपुर की फाइव स्टार होटल में बम की धमकी से हड़कंप, 3 मंत्रियों का चल रहा था कार्यक्रम

राजस्थान की राजधानी जयपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर की एक नामी फाइव स्टार होटल...

Travel Destinations after Retirement: रिटायरमेंट के बाद घूमने की चाह? भारत की ये 5 जगहें कम बजट में देंगी ज्यादा सुकून

रिटायरमेंट के बाद का जीवन हर किसी के लिए एक नए अध्याय की तरह होता है—जहां भागदौड़ कम...

हेट स्पीच केस में अब्बास अंसारी को सजा, कोर्ट ने सुनाई दो साल की कैद और 11 हजार रुपये जुर्माना

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की एक अदालत ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे...