सनातन धर्म में नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण है।

नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होकर नवमी के दिन खत्म होगी।

इन नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का खास महत्व होता है।

देवी को सफेद रंग बहुत पसंद है, इसलिए उन्हें सफेद चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

बर्फी, घर की दूध से बनी खीर, रबड़ी जैसे भोग चढ़ाए जाते हैं। 

मां शैलपुत्री को इनका भोग लगाने से वे जल्दी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद मिलता है।