अगर आप नवरात्रि में व्रत रखने का सोच रही हैं और प्रेग्नेंट हैं, तो आपको ज्यादा ध्यान रखना होगा।

03 अक्‍टूबर, 2024 से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। 

 नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है।

बहुत से लोग इस समय व्रत रखते हैं। कई गर्भवती महिलाएं भी नवरात्रि का व्रत रखने का संकल्‍प करती हैं।

प्रेग्नेंसी में लंबे समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए। आपको हर थोड़ी देर में शरीर को कुछ पौष्टिक खाना देना होगा।

इसके लिए आप फल खा सकती हैं। व्रत के दौरान खुद को ज्यादा न थकाएं।

व्रत में लोग अक्सर आलू के चिप्स, टिक्की और पूड़ी खाते हैं। प्रेग्नेंसी में ऐसी तली हुई चीजों से बचना चाहिए।

नवरात्रि के व्रत में कुट्टू का आटा खाया जाता है, जिससे आपको लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है।

चावल की जगह आप सामक के चावल खा सकती हैं। साबूदाने की खिचड़ी या खीर भी टेस्टी होती है। ये चीजें पेट भरने के साथ-साथ पोषण भी देती हैं।