घर की 1-2 चीजें मिलाकर आप ऐसे बेहतरीन फेस पैक बना सकती हैं कि पार्लर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

मसूर दाल और कच्चे दूध से फेस पैक बनाया जा सकता है।

पहले मसूर की दाल को रातभर भिगोएं और सुबह बारीक पीस लें। फिर इसमें एक-चौथाई कप कच्चा दूध मिलाकर फेस मास्क जैसा पेस्ट बनाएं।

इसे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं, 15-20 मिनट तक रखें और फिर धो लें।

मसूर की दाल में बादाम का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें।

इस पेस्ट को बनाने के लिए एक चम्मच मसूर दाल का पाउडर लें, इसमें आधा चम्मच शहद और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर फेस मास्क बनाएं।

इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाएं, फिर धो लें। तौलिए से चेहरे को हल्के से पोंछें, रगड़ें नहीं।